Search

 
 
 

बोले सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में UCC लागू करेंगे, सौगत रॉय ने कहा, यह भाजपा का सांप्रदायिक एजेंडा

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने आज शुक्रवार को कहा कि हमारी सरकार पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करेगी. कहा कि इसके लिए एक तय प्रक्रिया है. वे विधानसभा में इसके बारे में जानकारी देंगे.
 
पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी

Kolkata :  पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने आज शुक्रवार को कहा कि हमारी सरकार पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करेगी. कहा कि इसके लिए एक तय प्रक्रिया है. वे विधानसभा में इसके बारे में जानकारी देंगे.

 

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि एक रिटायर्ड जज नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया जायेगा. सीएम ने कहा कि गुजरात, उत्तराखंड और असम में अपनाई गयी प्रक्रिया के आधार पर ही यह काम किया जायेगा. श्री अधिकारी ने कहा कि वे  सोमवार को विधानसभा में इस बारे में और जानकारी देंगे.

 

 

बंगाल में प्रस्तावित UCC बिल पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा, वे इसका विरोध करेंगे. आरोप लगाया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे का हिस्सा है.

 

उन्होंने कहा कि संविधान बनाते समय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भरोसा दिलाया था कि यूनिफॉर्म सिविल कोड तभी लागू किया जाएगा जब मुस्लिम समाज इसे स्वीकार करेगा. सौगत रॉय ने कहा कि अब तक सिर्फ़ तीन राज्यों गुजरात, उत्तराखंड और असम ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया है.

 

सौगत रॉय ने कहा, इसलिए पश्चिम बंगाल सरकार भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे को लागू करने की जल्दबाजी कर रही  है. यही वजह है कि हमने संसद में तीन तलाक खत्म करने जैसे कानूनों का भी विरोध किया है.


 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही