Search

 
 
 

उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर में धरती कांप उठी, 4.9 तीव्रता का भूकंप आया

National News : इससे पहले भारत  के पूर्वोत्तर राज्य असम और मणिपुर  में मंगलवार सुबह धरती कांप उठी थी.सबसे पहले असम के नगांव में भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप सुबह लगभग 4 बजकर 23 मिनट पर आया. भूकंप की गहराई जमीन के अंदर लगभग 33 किलोमीटर थी.
 
उत्तराखंड में भूकंप आया

National News :  उत्तराखंड  सहित दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात धरती कांप उठी. खबर है कि उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये.  नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गयी.

 

 

इसका केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले में जमीन की सतह से 13 किलोमीटर गहराई में मौजूद था.  रात लगभग 10:24 बजे बागेश्वर, भीमताल, सहित बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, गोपेश्वर, चमोली में धरती हिलने लगी, लोग घबरा कर बाहर भागे.

 

 

शुरुआती जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में किसी जनहानि या खास नुकसान की सूचना नहीं है. इससे पहले भारत  के पूर्वोत्तर राज्य असम और मणिपुर  में मंगलवार सुबह धरती कांप उठी थी.

 

सबसे पहले असम के नगांव में भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप सुबह लगभग 4 बजकर 23 मिनट पर आया. भूकंप की गहराई जमीन के अंदर लगभग 33 किलोमीटर थी.

 

असम और मणिपुर  में धरती का हिलना महसूस होते ही लोगों की नींद में खलल पड़ा. लोग घबरा कर बिस्तर छोड़ बाहर भागे. चीख-पुकार मच गयी.  नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गयी.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही