Search

 
 
 

East Champaran : रक्सौल में नशे के इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Lagatar Desk :  पुलिस को सूचना मिली थी कि रक्सौल में सज्जन पासवान के घर से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की.  छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से 28,085 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए.
 
नशे के इंजेक्शन के साथ दो अरेस्ट

Lagatar Desk :  पूर्वी चंपारण के रक्सौल से पुलिस ने नश के इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद की है. मामले में एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान पूनम देवी और सज्जन पासवान के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें

 

घर से की जा रही थी नशीले इंजेक्शन की खरीद बिक्री

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रक्सौल में सज्जन पासवान के घर से प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की.  छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 28,085 प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन बरामद किए. 

 

इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद पुलिस ने मौके से पूनम देवी और सज्जन पासवान को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशे के इंजेक्शन कहां से लाई गई थी. 

 

साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसे रक्सौल व आसपास के इलाकों में किन लोगों तक पहुंचाया गया और कहां-कहां पहुंचाया जाना था. अधिकारियों को उम्मीद है कि गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ करने पर नशीली दवाओं की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही