Search

 
 
 

Sitamarhi : दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, दो अन्य भी घायल

Lagatar Desk :  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग रीगा-परसौनी रोड के आसपास मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की.  पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस की गोली लगने से तीनों लोग घायल हो गए. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
 
हाफ एनकाउंटर

Lagatar Desk :  बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ दिनेश यादव हत्याकांड का आरोपी गोली लगने से घायल हो गया. रामनगरा निवासी सुनील कुशवाहा को पैर में गोली लगी है. इसके अलावा पुलिस की गोली लगने से बेलसंड निवासी मणि कुमार और गाढ़ा निवासी इंदल कुमार भी घायल हुए हैं. सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिनेश यादव हत्याकांड का आरोपी सुनील कुशवाहा अपने साथियों के साथ रीगा-परसौनी रोड के आसपास मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की.  पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस की गोली लगने से तीनों लोग घायल हो गए. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

 

सुनील व अन्य लोगों की भूमिका की जांच

पुलिस के मुताबिक, घायल सुनील कुशवाहा का नाम दिनेश यादव हत्याकांड में आरोपी के तौर पर सामने आया है. फिलहाल पुलिस दिनेश यादव हत्याकांड में उसकी कथित भूमिका, आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस यह यह पता लगाने में जुटी है कि अन्य दो लोगों की इस मामले में क्या भूमिका है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने रीगा-परसौनी रोड में सुरक्षा बढ़ा दी है.

 

25 जुलाई को हुई थी दिनेश यादव की हत्या

गौरतलब है कि रीगा थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर में 25 जुलाई की देर शाम प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. सात गोलियां लगने से दिनेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही