Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

EC ने कहा, वोट चोरी के आरोप तथ्यहीन, कांग्रेस के BLA या पोलिंग एजेंट ने एक भी आपत्ति दर्ज क्यों नहीं कराई?

New Delhi : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विस चुनाव में फर्जी वोटिंग(वोट चोरी) का आरोप लगाया.  राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग (EC) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है


दरअसल राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर H Files  जारी की. बताया कि कैसे  पूरे राज्य(हरियाणा) को ही चुरा लिया गया है. हमें संदेह है कि राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है.. 


राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा, मैं ऐसा 100 प्रतिशत प्रमाण के साथ कर रहा हूं. अपनी H Files दिखते हुए कहा, इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि हरियाणा में 25 लाख मतदाता फर्जी हैं.  कहा कि या तो वे मौजूद नहीं हैं या वे डुप्लिकेट हैं. हरियाणा में हर 8 में से 1 मतदाता फर्जी है. 

 
चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए कहा, कांग्रेस द्वारा लगाये गये आरोप तथ्यहीन है, पूछा कि वोटर लिस्ट में इन कथित गड़बड़ियों पर कांग्रेस ने एक भी औपचारिक आपत्ति या अपील दर्ज क्यों नहीं कराई थी.  


चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार  हरियाणा में मतदाता सूची संशोधन के दौरान किसी भी बूथ लेवल एजेंट (BLA) या पार्टी प्रतिनिधि ने डुप्लिकेट नामों, मृत मतदाताओं सहित स्थानांतरित मतदाताओं के संदर्भ में एक भी आपत्ति दर्ज नहीं की. हरियाणा में मतदाता सूची को लेकर जीरो अपील दर्ज हुई. अगर कांग्रेस को गड़बड़ी का अंदेशा था  तो उनके (BLA ने आपत्ति क्यों नहीं दर्ज कराई.?

 


आयोग ने सवाल उठाया कि कांग्रेस के पोलिंग एजेंट मतदान केंद्रों पर क्या कर रहे थे? उन्होंने कहा, ‘उनका काम तो यह होता है कि अगर कोई मतदाता पहले ही वोट डाल चुका है या उसकी पहचान पर संदेह हो, तो वे तुरंत आपत्ति दर्ज करें. फिर उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया?’


 
राहुल गांधी ने H Files के  हवाले से एक लड़की की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि  यह ब्राजीली मॉडल की फोटो हैं, जिसकी तस्वीर के सहारे 22 बार वोट डाले गये. कहा कि यह हरियाणा की दो पोलिंग बूथों की लिस्ट है.  

 


आयोग से जुड़े सूत्रों जवाब देते हुए कहा, राहुल गांधी के आरोपों के अनुसार एक व्यक्ति के कई नाम और फोटो अलग-अलग बूथों पर दर्ज थे, तो कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट्स ने इस पर आपत्ति क्यों नहीं दर्ज की?   EC सूत्रों ने तंज कसा कि राहुल गांधी को कैसे पता चला कि डुप्लिकेट वोट भाजपा को मिले.  उन्होंने कांग्रेस को वोट नहीं दिया?



EC सूत्रों ने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘हाउस नंबर जीरो का मतलब यह नहीं कि वह फर्जी है. खुलासा किया कि यह उन घरों के लिए होता है जिनके लिए पंचायत या नगरपालिका द्वारा  अभी हाउस नंबर आवंटित नहीं किया गया  है.  

 

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से सवाल किया कि वे SIR प्रक्रिया के पक्ष में हैं या विरोध कर रहे हैं ?  पूछा कि  क्या राहुल गांधी उस SIR प्रक्रिया का समर्थन कर रहे हैं, जो डुप्लिकेट, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं को हटाने के साथ-साथ नागरिकता की पुष्टि भी करने वाली है,  या वे  इसका भी  विरोध कर रहे हैं,

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही