Search

 
 
 

ED ने अनिल अंबानी का पाली हिल स्थित 3,716 करोड़ का आलीशान आवास अटैच किया

सूत्रों के अनुसार ED की कार्रवाई अनिल अंबानी की ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में हुई है. इस संपत्ति की कीमत लगभग 3,716.83 करोड़ रुपये आंकी गयी है.
 
  • अनिल अंबानी का यह आवास 16,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है.
  • आवास का नाम Abode है. यह 17 मंजिला और 66 मीटर ऊंचा है
  • कुर्क कुल संपत्तियों का मूल्य लगभग 15,700 करोड़  पर पहुंच गया है.

Mumbai : देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की मुसीबत लगातार बढ़ती चली जा रही है. खबर आयी है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के पाली हिल, बांद्रा (मुंबई) स्थित आलीशान आवास अबोड(Abode) को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है.

 

 
जान लें कि अनिल अंबानी का यह आवास 16,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है. इसमें हेलीपैड, स्विमिंग पूल, जिम सहित अन्य शानदार सुविधाएं मौजूद हैं. यह 17 मंजिला और 66 मीटर ऊंचा है

 
सूत्रों के अनुसार ED की कार्रवाई अनिल अंबानी की ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में हुई है. इस संपत्ति की कीमत लगभग 3,716.83 करोड़ रुपये आंकी गयी है. 

 
ED की इस कार्रवाई के साथ ही अनिल अंबानी की अब तक कुर्क की गयी कुल संपत्तियों का मूल्य लगभग 15,700 करोड़  पर पहुंच गया है. 


सूत्रों का कहना है कि  अनिल अंबानी(66 ) से इस मामले में फिर से पूछताछ हो सकती है. इससे पूर्व अगस्त 2025 में पहली बार ED ने  PMLA के तहत उनका बयान दर्ज किया था.


जान ले कि ED ने यह वर्तमान कार्रवाई सीबीआई द्वारा दर्ज दो FIR के बाद की है. अहम बात यह है कि FIR में रिलायंस अनिल अंबानी समूह की विभिन्न कंपनियों पर धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के आरोप लगाये गये हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही