Sourav Singh Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल ने बताया है कि पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश ने सीएम के निर्देश पर पंकज मिश्रा से अवैध खनन मद की नकद राशि एकत्र की है. 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन घोटाले को लेकर कुछ दिन पहले विशेष अदालत में ED द्वारा दायर चार्जशीट में इस बात का खुलासा हुआ है. रवि केजरीवाल कभी शिबू सोरेन परिवार के बेहद करीबी हुआ करते थे. ईडी ने 21 जुलाई 2022 को रवि केजरीवाल द्वारा दिये गए बयान को चार्जशीट के साथ अटैच किया है. आरोप है कि सीएम ने प्रेम प्रकाश को पंकज मिश्रा से अवैध खनन का पैसा वसूलने का निर्देश दिया था. पंकज से वसूली गई राशि कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल को ट्रांसफर कर दी गयी थी. इसे पढ़ें-एक">https://lagatar.in/with-the-slogan-of-a-demand-pay-scale-the-assistant-teachers-surrounded-the-residence-of-the-education-minister-threatening-not-to-celebrate-durga-puja/">एक
मांग वेतनमान के नारे के साथ सहायक अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, दुर्गापूजा नहीं मनाने की धमकी
ने की घोषणा: दुर्गा पूजा के पहले आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को मिलेगा 10 माह का बकाया मानदेय
मांग वेतनमान के नारे के साथ सहायक अध्यापकों ने शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, दुर्गापूजा नहीं मनाने की धमकी
ईडी के समक्ष रवि केजरीवाल ने किये हैं कई खुलासे
दायर चार्जशीट के अनुसार, ईडी के समक्ष दिये गए बयान में रवि केजरीवाल ने दावा किया है कि एक दिन वह अपने कार्यालय में सीएम के साथ थे, तभी उन्होंने पंकज मिश्रा को निर्देश दिया था कि वे संथालपरगना के जिलों से पत्थर और बालू खनन के कारोबार से प्राप्त नकदी प्रेम प्रकाश को सीधे सौंप दे. रवि केजरीवाल ने ईडी को बताया है कि इस मामले में आगे की चर्चा हुई और यह तय हुआ कि प्रेम प्रकाश इतनी नकदी अमित अग्रवाल को सौंपेंगे. पंकज मिश्रा सीएम के विधायक प्रतिनिधि हैं और अमित अग्रवाल व्यवसायी हैं. पंकज मिश्रा मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में हैं. रवि केजरीवाल (जिन्हें बाद में झामुमो से बर्खास्त कर दिया गया था) ने ईडी अधिकारियों के समक्ष दावा किया है कि प्रेम प्रकाश को सीएम और अमित अग्रवाल की निकटता का लाभ मिलता है. इसके अलावा वह उनके मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के भी काफी करीबी हैं. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/cm-announced-anganwadi-workers-helpers-will-get-10-months-outstanding-honorarium-before-durga-puja/">सीएमने की घोषणा: दुर्गा पूजा के पहले आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को मिलेगा 10 माह का बकाया मानदेय
Leave a Comment