Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ED ने कमीशन वसूली में दायर किया CCL अफसर की पत्नी,भाई व ट्रांसपोर्टर के खिलाफ आरोप पत्र

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़का सियाल कोलियरी में ट्रांसपोर्टरों से कमीशन वसूलने के आरोप में चार के ख़िलाफ आरोप पत्र(Prosecution  Complain) दायर किया है. ईडी द्वारा आरोपित किये जाने वालों में सीसीएल के असिस्टेंट सिक्यूरिटी सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह, उनकी पत्नी पुनम देवी, भाई गोपाल कुमार और ट्रांसपोर्टर राहुल कुमार का नाम शामिल है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़का सियाल कोलियरी में ट्रांसपोर्टरों से कमीशन वसूलने के आरोप में चार के ख़िलाफ आरोप पत्र(Prosecution  Complain) दायर किया है. ईडी द्वारा आरोपित किये जाने वालों में सीसीएल के असिस्टेंट सिक्यूरिटी सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह, उनकी पत्नी पुनम देवी, भाई गोपाल कुमार और ट्रांसपोर्टर राहुल कुमार का नाम शामिल है.


ईडी ने मामले की जांच में पाया कि संजीव कुमार से ट्रांसपोर्ट राहुल कुमार से पांच लाख रुपये कमीशन के तौर पर लिया था. ट्रांसपोर्टर राहुल कुमार की गाड़ियां कोयले की ढुलाई के लिए सीसीएल की कोलियरी में लगायी गयी थी. संजीव कुमार ने इस ट्रांसपोर्ट से कमीशन के तौर पर पांच लाख रुपये अपनी पत्नी पुनम देवी के एक्सिस बैंक स्थित खाते में जमा कराया था. इसके अलावा ईडी द्वारा जांच के दौरान पुनम देवी के खाते में 4.46 लाख रुपये नक़द राशि जमा पाया गया था. 


पूछताछ के दौरान इनमें से कोई अपने खाते में जमा राशि के सही-सही स्रोत को साबित नहीं कर सका. जांच में पाया गया कि पुनम देवी ने जानबूझ कर अपने बैंक खाते का इस्तेमाल कमीशन वसूलने के मामले में इस्तेमाल करने की सहमति दी थी. पुनम देवी के खातों से हुई लेनदेन की जांच में पाया गया कि उन्होंने अपने खाते में कमीशन के रूप में जमा करायी गयी राशि में से चार लाख रुपये गोपाल कुमार के खाते में ट्रांसफर किया था. 
गोपाल कुमार, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार का भाई है. जांच में पाया गया कि गोपाल कुमार ने अपने खाते में पैसा ट्रांसफर होने के एक सप्ताह के अंदर उसे खर्च कर दिया. गोपाल ने इसी राशि में से कार लोन के किस्त का भुगतान किया. 


ईडी ने जांच के दौरान कुल 9.46 लाख रुपये जब्त किया है. इसमें संजीव कुमार के SBI स्थित बैंक खाते में जमा 58 हजार और गोपाल के खाते में जमा 8.88 लाख रुपये शामिल हैं.


ईडी ने सीबीआई द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर दर्ज कर कमीशन वसूलने के इस मामले की जांच शुरू की थी. सीबीआई ने दिसंबर 2025 में एक प्राथमिकी दर्ज की थी. इसमें असिस्टेंट सिक्यूरिटी सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सहित अन्य को अभियुक्त बनाया गया था. सीबीआई ने मामले की जांच में पाया था कि कोलियरी में लदाई के वक्त ट्रांसपोर्टरों से 100-150 रुपये प्रति टन की दर से कमीशन की वसूली की जाती है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही