Ranchi News: सीबीआई ने ईडी लखनऊ के अधिकारी और हेड कांस्टेलबल को पांच लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये इंफोर्समेंट ऑफिसर का नाम दीपक कुमार और कंस्टेबल का नाम मनोज द्विवेदी है.
इसे भी पढ़ें:
सीबीआई लखनऊ ने ईडी के इस अधिकारी और सिपाही के खिलाफ लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी. सीबीआई को की गयी शिकायत में ईडी के अधिकारी और सिपाही पर घूस मांगने का आरोप लगाया गया था.
शिकायतकर्ता ने कहा था कि उनके बेटे को ईडी ने अगस्त और सितंबर में दो सम्मन भेजा. इसके बाद ईडी के हेड कांस्टेबल उससे इस मामले में मदद करने के लिए 5 लाख रुपये घूस मांग रहा है. सीबीआई ने इस शिकायत की जांच की और सही पाया. इसके बाद आज योजनाबद्ध तरीके से दोनों को पाँच लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

