Search

 
 
 

चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी से ईडी की पूछताछ जारी

Ranchi News :  कोयला घोटाले में दूसरे चरण की छापेमारी के दौरान ईडी ने 160 करोड़ रुपये के वित्तीय निवेश को फ्रीज कर दिया था. छापेमारी के दौरान मिले निवेश से संबंधित फ्रीज किये गये दस्तावेज में आरती सिंह के नाम पर किया गया निवेश भी शामिल है.
 
ईडी

Ranchi News :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है. ईडी द्वारा जारी समन के आलोक में वह आज ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर हुई, जहां ईडी के अधिकारियों ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरती सिंह से पूछताछ शुरू की.

 

गौरतलब है कि कोयला घोटाले में दूसरे चरण की छापेमारी के दौरान ईडी ने 160 करोड़ रुपये के वित्तीय निवेश को फ्रीज कर दिया था. छापेमारी के दौरान मिले निवेश से संबंधित फ्रीज किये गये दस्तावेज में आरती सिंह के नाम पर किया गया निवेश भी शामिल है.

 

ईडी ने निवेश से संबंधित दस्तावेज के आधार पर आरती सिंह को इससे पहले दो बार समन जारी किया था. हालांकि वह दोनों बार पूछताछ के लिए हाजिर होने के बदले समय की मांग की थी. ईडी के तीसरे समन पर वह 31 अगस्त को पूछताछ के लिए हाजिर हुईं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही