Search

 
 
 

ईडी की छापेमारी समाप्त, दस्तावेज व डिजिटल डिवाइस जब्त

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 19 जून को शुरू की गयी छापेमारी समाप्त हो गयी है. छापेमारी के दौरान अभियुक्तों के ठिकानों से बिहार पुलिस बहाली में हुई गड़बड़ी से संबंधित दस्तावेज मिले हैं.
 

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 19 जून को शुरू की गयी छापेमारी समाप्त हो गयी है. छापेमारी के दौरान अभियुक्तों के ठिकानों से बिहार पुलिस बहाली में हुई गड़बड़ी से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. ईडी ने छापेमारी में मिले दस्तावेज के अलावा अभियुक्तों के डिजिटल डिवाइस भी जब्त कर लिए हैं.
ईडी ने बिहार पुलिस बहाली में हुई गड़बड़ी के मामले 19 जुलाई को बिहार,झारखंड, बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुल 11 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी.

ईडी ने बिहार के पटना और नालंदा स्थित ठिकानों पर छापा मारा. झारखंड में रांची के बरियातु स्थित ठिकाने पर छापा मारा.  उत्तरप्रदेश के लखनऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ठिकानों पर छापा मारा. बिहार में वर्ष 2023 के दौरान हुई पुलिस बहाली में भारी पैमाने पर अनियमितता बरती गयी थी. पुलिस बहाली में पेपर लीक सहित अन्य गड़बड़ी का मास्टर माइंड संजीव मुखिया है. वह नीट 2024 के पेपर लीक का भी मास्टर माइंड है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही