Search

 
 
 

बिवरेजेज कॉरपोरेशन का कामकाज हुआ ठप्प

झारखंड स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन (JSBCL) का काम पिछले दो दिनों से बंद है. कॉरपोरेशन के पास ना तो कोई फाइल है ना ही कंप्यूटर.
 

Ranchi: झारखंड स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन (JSBCL) का काम पिछले दो दिनों से बंद है. कॉरपोरेशन के पास ना तो कोई फाइल है ना ही कंप्यूटर. एसीबी ने शराब घोटाले की जांच के दौरान कॉरपोरेशन की सभी फाइलें जब्त कर ली है.


एसीबी ने शराब घोटाले की जांच के पहले चरण में JSBCL की मूल फाइलें जब्त कर ली थी. हालांकि कॉरपोरेशन ने अपना काम काज जारी रखने के लिए मूल फाइलों की कॉपी कर शैडो फाइल बनायी थी. एसीबी ने उत्पाद विभाग के रिटायर्ड आयुक्त अमित प्रकाश को गिरफ्तार करने के बाद कॉरपोरेशन की शैडो फाइलें भी जब्त कर ली. 


इसके अलावा कॉरपोरेशन के कंप्यूटरों के भी जब्त कर लिया. अब कॉरपोरेशन के पास ना तो कोई फाइल है ना ही कंप्यूटर. कॉरपोरेशन को अपना कामकाज शुरू करने के लिए नयी फाइलें खोलनी होगी. लेकिन फिलहाल नयी फाइलों को खोलने का आदेश देने वाले सक्षम पदाधिकारी नहीं हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही