Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व MLA अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शुक्रवार की सुबह रांची और हजारीबाग में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अंबा प्रसाद से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम रांची, हजारीबाग और बड़कागांव सहित कई जगहों की तलाशी ले रही है. ईडी की एक टीम रांची के हरमू रोड स्थित किशोरगंज में और दूसरी टीम हजारीबाग के बड़कागांव में छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग मामले को लेकर चल रही है.  ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े मामले को लेकर उनके करीबियों के घर पर छापा मारा है. ईडी की टीम अंबा प्रसाद के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी और पंचम कुमार के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है.

 

15 महीने पहले भी हो चुकी है छापेमारी

ईडी की टीम ने इससे पहले 18 मार्च 2024 को भी अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी ने उनके पिता योगेंद्र साव तथा उनके सगे संबंधियों के कुल 17 ठिकानों पर छापा मारा था. इस दौरान उनके ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और करीब 20 लाख रुपये नकद जब्त किये गये थे.

 

ईडी ने ये कार्रवाई हजारीबाग में लीज की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के मामले में की थी. ईडी ने इससे पहले विधायक अंबा प्रसाद और पिता योगेंद्र प्रसाद के खिलाफ ईसीआईआर  दर्ज किया था. ईडी ने रांची, हजारीबाग और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमारी के दायरे में योगेंद्र साव के कुल तीन ठिकानों को शामिल किया गया था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही