Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोयला और जानलेवा कफ सीरप मामले में ED रेड समाप्त, दस्तावेज जब्त

Ranchi: कोयला और जानलेवा कफ सीरप से जुड़े लोगों के ठिकानों पर सुबह शुरू हुई प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की छापेमारी समाप्त हो गयी. छापेमारी के दौरान दोनों ही मामलों से जुड़े ठिकानों से मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: कोयला और जानलेवा कफ सीरप से जुड़े लोगों के ठिकानों पर सुबह शुरू हुई प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की छापेमारी समाप्त हो गयी. छापेमारी के दौरान दोनों ही मामलों से जुड़े ठिकानों से मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं. किसी ठिकाने से नकद राशि जब्त होने की सूचना नहीं है.


जानलेवा कफ सीरप के मामले में लखनऊ ईडी ने उत्तर प्रदेश, गुजरात और झारखंड के कुल 25 ठिकानों पर छापा मारा. सभी ठिकाने लखनऊ, बनारस, जौनपुर, सहारणपुर, अहमदाबाद और रांची शहर में हैं. 


ईडी ने रांची में जानलेवा कफ सीरप के व्यापारी शैली ट्रेडर्स के टुपुदाना स्थित गोदाम, कार्यालय और आवास पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान सीरप की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये. 


ईडी झारखंड ने कोयले के काले कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच के दौरान दूसरे दौर की छापेमारी धनबाद और कोलकाता में की. ईडी ने कोलकाता के गोदावरी कॉमोडिटिज और धनबाद के धनसार इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी छापा मारा. 


छापेमारी के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के सहारे धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी लाल बहादुर सिंह को मदद पहुंचाने से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं. ईडी ने पहले दौर की छापेमारी में एलबी सिंह सहित अन्य को निशाना बनाया था.  पहले दौर की छापेमारी में मिले दस्तावेज और पूछताछ के बाद ईडी ने इस दोनों व्यापारिक समूहों के ठिकानों पर आज सुबह करीब छह बजे छापा मारा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही