Search

 
 
 

GST घोटाले में ED की छापेमारी समाप्त, 27 लाख नकद व दस्तावेज जब्त

750 करोड़ रुपये की जीएसटी घोटाले में छापेमारी के दूसरे दौर में 27 लाख रुपये नकद जब्त किया गया है. इसके अलावा विभिन्न ठिकानों से घोटाले से जुड़े नये दस्तावेज जब्त किये गये हैं.
 

Ranchi: 750 करोड़ रुपये की जीएसटी घोटाले में छापेमारी के दूसरे दौर में 27 लाख रुपये नकद जब्त किया गया है. इसके अलावा विभिन्न ठिकानों से घोटाले से जुड़े नये दस्तावेज जब्त किये गये हैं.


जीएसटी घोटाले में सात अगस्त से शुरू हुई छापेमारी आठ अगस्त की देर रात समाप्त हो गया. ईडी ने सात अगस्त को छह लोगों के 12 ठिकानों पर शुरू की थी. जीएसटी घोटाले से जुड़े जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गयी, उसमें रांची के श्याम ठक्कर, जमशेदपुर के ज्ञानचंद जयसवाल, सरायकेला के पंचानंद सरदार,धनबाद के चीनू अग्रवाल उर्फ अमित अग्रवाल और मुंबई के अंकेश जैन उर्फ मलिक जी का नाम शामिल है.


छापेमारी के दौरान रांची के श्याम ठक्कर के ठिकाने से करीब 12 लाख और जेशेदपुर के व्यापारी ज्ञानचंद जयसवाल के ठिकाने से 15 लाख रुपये जब्त किये गये. इन दोनों ही व्यापारियों द्वारा फर्जी जीएसटी बिल जारी किया गया जाता है. 


इन लोगों ने भी जीएसटी घोटाले को अंजाम देने के लिए शेल कंपनियों बना रखी है. इनमें से कुछ कंपनियों के निदेशक वे खुद ही है. रांची के श्याम ठक्कर ने नकद राशि इधर-उधर करने के लिए अंगड़िया का इस्तेमाल किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

 

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही