Ranchi : झारखंड में हर दिन 17 सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो रही है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के अलग-अलग जिले में इस साल जनवरी से जून महीने तक यानि छह महीने में 3078 सड़क हादसे हुए जिनमें 2478 लोगों की जान हो गई.
झारखंड के जिन जिले में सबसे अधिक सड़क दुर्घटना में मौत हुई हैं, उसमें रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, गुमला और पलामू जिले में सबसे अधिक सड़क दुर्घटना में मौत हुई है.
झारखंड के 19 जिले में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या बढ़ी
झारखंड में सड़क हादसे और उनमें होने वाली मौतों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि दर्ज की गई है. झारखंड पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के 19 जिले में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. जबकि राजधानी रांची समेत पांच जिले में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत की संख्या में थोड़ी कमी आई है.
साल 2024 के तुलना में साल 2025 में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत की संख्या बढ़ी है. साल 2024 में जनवरी से जून महीने तक सड़क दुर्घटना में 2166 लोगों की जान गई थी, जबकि साल 2025 में जनवरी से जून तक मौत की संख्या बढ़कर 2478 हो गई.
जाने झारखंड के किस जिले में कितने हुए सड़क हादसे और मौत
| जिला | हादसा | मौत |
| रांची | 408 | 286 |
| गुमला | 150 | 136 |
| लोहरदगा | 58 | 51 |
| सिमडेगा | 83 | 82 |
| खूंटी | 100 | 91 |
| जमशेदपुर | 166 | 117 |
| चाईबासा | 117 | 114 |
| सरायकेला | 125 | 107 |
| पलामू | 170 | 135 |
| गढ़वा | 100 | 72 |
| लातेहार | 83 | 65 |
| हजारीबाग | 195 | 163 |
| रामगढ़ | 126 | 107 |
| कोडरमा | 58 | 42 |
| चतरा | 84 | 77 |
| गिरिडीह | 194 | 180 |
| धनबाद | 208 | 118 |
| बोकारो | 169 | 125 |
| दुमका | 134 | 122 |
| देवघर | 121 | 86 |
| जामताड़ा | 45 | 41 |
| गोड्डा | 72 | 64 |
| पाकुड़ | 43 | 42 |
| साहेबगंज | 69 | 55 |
| कुल | 3078 | 2478 |




Leave a Comment