Search

 
 
 

रांची के कडरू, सुखदेव नगर सहित कई ठिकानों पर ईडी रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार की सुबह राजधानी रांची में कहीं ठिकाने पर एक साथ छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम रांची के कांके स्थित कांके रिसॉर्ट,रातू रोड स्थित सुखदेव नगर और कडरू में अलग-अलग ठिकाने पर पहुंच कर छापेमारी कर रही है.
 

Ranchi :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार की सुबह राजधानी रांची में एक साथ छह ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी जमीन घोटाले मामले में की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम रांची के कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड स्थित सुखदेव नगर और कडरू के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची है और दस्तावेजों की जांच कर रही है. यह छापेमारी जमीन कारोबार से जुड़े लोग के ठिकानों पर की जा रही है. 

Uploaded Image

Uploaded Image

 

बीते साल ईडी ने किया था विवादित जमीन का सत्यापन

बता दें कि जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्‍ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी की टीम ने 10 जुलाई 2024 को भी कांके प्रखंड से अंचल क्षेत्र में विवादित जमीन का सत्यापन किया था. टीम ने जिस जमीन का सत्यापन किया था, वह कांके के चामा मौजा में सीएनटी व सरकारी जमीन थी.  ईडी की टीम कांके रिसार्ट व कांके अंचल पहुंचकर जमीन के दस्तावेज भी खंगाले थे. इतना ही नहीं विवादित जमीन मामले में टीम आम जनता से मिलकर उनका बयान भी रिकॉर्ड किया था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही