Search

JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच में ED की एंट्री, आर्थिक लेन-देन और मनी ट्रेल खंगालेगी एजेंसी

जांच एजेंसी को परीक्षा में गड़बड़ी के पीछे आर्थिक लेन-देन और मनी ट्रेल से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान आर्थिक लेन-देन से जुड़े मामलों और संभावित मनी ट्रेल की पड़ताल की जाएगी. मामले में अलग से FIR भी दर्ज हो सकती है.
 
Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है. ED ने CID में दर्ज FIR के आधार पर ECIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जांच एजेंसी को परीक्षा में गड़बड़ी के पीछे आर्थिक लेन-देन और मनी ट्रेल से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान आर्थिक लेन-देन से जुड़े मामलों और संभावित मनी ट्रेल की पड़ताल की जाएगी. मामले में अलग से FIR भी दर्ज हो सकती है.

JPSC से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर CID पहले से जांच कर रही है. इस मामले में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से भी CID कई बार पूछताछ कर चुकी है. वहीं, मामले को लेकर CBI में भी दो और रांची पुलिस में एक केस दर्ज है.

ED की जांच शुरू होने के बाद मामले का दायरा बढ़ने की संभावना है. जांच एजेंसी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के साथ उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन और संभावित लाभार्थियों की भी पड़ताल कर सकती है. इससे आने वाले दिनों में कई नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही