Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिटायर्ड डीएसपी और दारोगा से ED सोमवार को करेगी पूछताछ

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) सोमवार को रिटायर्ड डीएसपी और दारोगा से पूछताछ करेगी. अवैध खनन के मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा के रिम्स में न्यायिक हिरासत के दौरान मुलाकात करने के मामले में ईडी दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है. सोमवार को रांची के ईडी जोनल कार्यालय में रिटायर्ड डीएसपी यज्ञनारायण तिवारी और दारोगा प्रयाग दास से पूछताछ की जाएगी. दोनों को सोमवार की सुबह 11 बजे एजेंसी के दफ्तर में तलब किया गया है.

पहली बार समन जारी किए जाने पर उपस्थित नहीं हुए थे यज्ञनारायण तिवारी

सोमवार को रांची के ईडी जोनल कार्यालय में रिटायर्ड डीएसपी और पूर्व में साहिबगंज में पोस्टेड रहे यज्ञनारायण तिवारी से पूछताछ की जाएगी. पहली बार समन जारी किए जाने पर यज्ञनारायण तिवारी ED के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. ऐसे में ED ने उन्हें दोबारा समन भेजकर रांची जोनल आफिस तलब किया है. यज्ञनारायण तिवारी ने पहले समन पर पुलिस मुख्यालय से राय लेने के बाद उपस्थित होने की बात कही थी. इसे पढ़ें- रोपवे">https://lagatar.in/when-will-the-report-come-in-ropeway-accident-ranchi-violence-jpsc-appointment-case/">रोपवे

हादसा, रांची हिंसा, जेपीएससी नियुक्ति मामले में कब आएगी रिपोर्ट ?

2012 बैच के दारोगा प्रयाग दास से भी ईडी पूछताछ करेगी

रांची बरियातू थाने में पोस्टेड 2012 बैच के दारोगा प्रयाग दास से भी ईडी पूछताछ करेगी. प्रयाग दास भी रिम्स में पंकज मिश्रा से पेइंग वार्ड में मुलाकात कर चुके हैं. सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद ईडी ने प्रयाग दास को समन भेज कर सोमवार को सुबह 11 बजे बुलाया है. यज्ञनारायण तिवारी की तरह ही प्रयाग दास को भी पंकज मिश्रा से अवैध तरीके से मुलाकात के मामले में समन किया गया है. इसे भी पढ़ें- ‘शुभम">https://lagatar.in/children-and-women-had-a-lot-of-fun-in-the-locality-event-of-shubham-sandesh/">‘शुभम

संदेश’ के मुहल्ला इवेंट में बच्चों और महिलाओं ने खूब की मस्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही