Search

 
 
 

आजम खान की जमानत के खिलाफ ED की अपील सुप्रीम कोर्ट से खारिज, अखिलेश क्या बोले

Lagatar Desk :    इस बीच आजम खान को जमानत मिलने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर उनकी सरकार आती है तो आजम खान पर लगे सारे मुकदमें वापस लिए जाएंगे. उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए आभारी हूं. उन्हें अदालत से इंसाफ मिला है. कई सालों से सरकार लगातार सम्मानित आजम खान और उनके परिवार के साथ नाइंसाफी करती आ रही है."
 
आजम खान फाइल फोटो

Lagatar Desk :   सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ ईडी की अपील खारिज कर दी है. आजम खान को ईडी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मंगलवार को अंतरिम जमानत मिली थी. हाईकोर्ट की दो जजों की बेंच ने 10 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक उन्हें अंतरिम ज़मानत देने का आदेश दिया था.

 

हाईकोर्ट के जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की बेंच ने आजम खान की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए थे. कोर्ट ने प्रथम दृष्टया माना कि गिरफ्तारी के दौरान संविधान के अनुच्छेद 22(1) और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धारा 19 के तहत तय अनिवार्य प्रक्रिया का ईडी ने सख्ती से पालन नहीं किया गया. 

 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी न दिए जाने का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत देने के उच्च न्यायालय के दृष्टिकोण पर सवाल उठाया. ASG ने दावा किया कि गिरफ्तारी के कारण उन्हें उपलब्ध कराए गए थे। हालांकि, पीठ ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिबल पेश हुए. 

 

Live Law के मुताबिक आजम खान की ओर से अदालत में दलील दी गई कि गिरफ्तारी के समय उन्हें लिखित रूप में गिरफ्तारी का आधार नहीं बताया गया और न ही रिमांड पर पेश किए जाने से पहले दस्तावेज दिए गए. ईडी का कहना था कि अधिकारियों ने उन्हें दस्तावेज देने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया था.

 

हालांकि आजम खान की रिहाई के कुछ घंटे बाद ही इस आदेश पर रोक लगाने के लिए ईडी सुप्रीम कोर्ट पहुंची और तत्काल सुनवाई की मांग की थी. लेकिन अदालत ने ये मांग स्वीकार नहीं की. आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल में बंद थे. बुधवार को जेल से रिहा होने के बाद वे रामपुर पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. 

 

इसे भी पढ़ें

 

कोर्ट के फैसले और अपनी रिहाई पर उन्होंने कहा कि बधाई उन लोगों के लिए है जो संविधान, कानून, लोकतंत्र और इंसाफ में विश्वास रखते हैं. आज मैं उन सभी को बधाई देता हूं, अदालत का शुक्रिया अदा करता हूं. अब मेरा यह विश्वास और मजबूत हो गया है कि देश तो आजाद है, लेकिन संविधान कैद है. हम सभी को मिलकर संविधान की आजादी की मांग करनी चाहिए."

 

इस बीच आजम खान को जमानत मिलने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर उनकी सरकार आती है तो आजम खान पर लगे सारे मुकदमें वापस लिए जाएंगे. उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए आभारी हूं. उन्हें अदालत से इंसाफ मिला है. कई सालों से सरकार लगातार सम्मानित आजम खान और उनके परिवार के साथ नाइंसाफी करती आ रही है."

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही