Search

 
 
 

एडमिशन में लापरवाही पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, सीवान में 700 से अधिक शिक्षकों का रुका वेतन

Siwan : शिक्षा विभाग ने सीवान में कार्रवाई करते हुए 106 प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के 700 से अधिक शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है. नामांकन अभियान में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई. इनमें प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और बीपीएससी शिक्षक भी शामिल हैं.
 

Siwan : शिक्षा विभाग ने सीवान में कार्रवाई करते हुए 106 प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के 700 से अधिक शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है. नामांकन अभियान में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई. इनमें प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और बीपीएससी शिक्षक भी शामिल हैं.

 

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभागीय निर्देशों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ यह कदम उठाया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के बाद स्थापना संभाग ने वेतन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया था कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का उम्र के अनुरूप कक्षाओं में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए. कक्षा एक में नए बच्चों के अधिकतम नामांकन पर जोर दिया गया था, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. और सभी को विद्या के मंदिर में आने का मौका मिले. मगर समीक्षा में पाया गया कि स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए.

 

घर-घर संपर्क अभियान, अभिभावकों को जागरूक करने और स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान करने जैसे कई जरूरी कार्यों में लापरवाही बरती गई. इससे नामांकन योग्य कई बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच सके. गंभीर प्रशासनिक और शैक्षणिक लापरवाही मानते हुए शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. अधिकारियों के अनुसार निर्देशों की अनदेखी किसी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही