Patna News: पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया कि छात्रों की जिन मांगों को लेकर वे धरने पर बैठे थे, सरकार ने उनका समाधान कर दिया है.
इसे भी पढ़ें:
मंत्री ने कहा कि सरकार की नियति युवाओं की समस्याओं का समय पर समाधान करना है. उन्होंने कहा कि युवा जिन-जिन मुद्दों को लेकर आए थे, सरकार उन सभी का समाधान किया है. मंत्री ने कहा कि जिन-जिन मुद्दों को लेकर छात्र धरने पर बैठे थे, उनके सभी मुद्दों का समाधान कर दिया गया है.
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेती है. उनका कहना है कि युवाओं की ओर से उठाए गए विषयों पर सरकार ने कार्रवाई की है. बता दें कि बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि TRE-4 में सिर्फ एक परीक्षा कराई जाए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

