Search

 
 
 

Education News : झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में 2204 अभ्यर्थी सफल

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है. कुल 2204 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं,
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है. कुल 2204 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जो अब मुख्य (लिखित) परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे. सफल अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है.

 

 

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य (लिखित) परीक्षा 18, 19 एवं 20 जुलाई 2026 को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किए जाने की संभावना है. परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी-

 

प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

द्वितीय पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक


3 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://jpscotr.com पर आवेदन करना होगा. इसके बाद आवेदन की हार्ड कॉपी तथा सभी आवश्यक स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेज 14 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे तक स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट या स्वयं आयोग कार्यालय में जमा करने होंगे.

 


आयोग ने निर्देश दिया है कि EWS, EBC-I, BC-II, SC एवं ST श्रेणी के अभ्यर्थियों को अपने वैध प्रमाण-पत्र अपलोड करने होंगे. दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सक्षम मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र अनिवार्य होगा. 

 

वहीं, पूर्व सैनिकों को आयु सीमा में छूट के लिए संबंधित दस्तावेज तथा झारखंड सरकार के नियमित कर्मचारियों को विभागीय अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) भी अपलोड करना होगा.दस्तावेज सत्यापन के दौरान सभी मूल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. आवेदन में दी गई जानकारी और दस्तावेजों में किसी प्रकार की विसंगति या तथ्य छिपाने की स्थिति में अभ्यर्थिता तत्काल रद्द कर दी जाएगी.आयोग ने अभ्यर्थियों को अंतिम समय तक इंतजार नहीं करने की सलाह देते हुए समय रहते आवेदन एवं दस्तावेज जमा करने का आग्रह किया है. 

 

किसी भी तकनीकी सहायता के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 8929883832 या helpdesk@jpscotr.com पर संपर्क कर सकते हैं. साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी टंकण या तकनीकी त्रुटि के सुधार का अधिकार उसके पास सुरक्षित रहेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही