Search

 
 
 

Education News : मारवाड़ी कॉलेज के 48 विद्यार्थियों का TCS में चयन, अगस्त से जॉइनिंग की संभावना

मारवाड़ी कॉलेज  के बीसीए, बीएससी, बीएससी आईटी और बीएससी एआई-एमएल विभाग के 48 विद्यार्थियों का चयन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के स्मार्ट व इग्नाइट हायरिंग प्रोग्राम के तहत हुआ है
 

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज  के बीसीए, बीएससी, बीएससी आईटी और बीएससी एआई-एमएल विभाग के 48 विद्यार्थियों का चयन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के स्मार्ट व इग्नाइट हायरिंग प्रोग्राम के तहत हुआ है. विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी और उत्साह का माहौल है.

 

 

कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा 21 फरवरी 2026 को ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके बाद 29 और 30 मई को तकनीकी, कोडिंग तथा एचआर राउंड सहित ऑफलाइन इंटरव्यू लिए गए. चयनित विद्यार्थियों को 24 जून को चयन संबंधी ई-मेल प्राप्त हुआ. उनकी जॉइनिंग अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है.

 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्लेसमेंट सेल की सक्रियता और कौशल विकास कार्यक्रमों का परिणाम है. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान देता है.

 

प्लेसमेंट कन्वेनर प्रो. शुभंकर आइच, सहायक समन्वयक अनुभाव चक्रवर्ती और समन्वयक प्रो. संतोष राजवार ने बताया कि कॉलेज में नियमित रूप से स्किल डेवलपमेंट, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर मिल रहे हैं.

 

इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ. तरुण चक्रवर्ती, परीक्षा नियंत्रक डॉ. उमेश कुमार सहित कई शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.टीसीएस में चयनित विद्यार्थियों में पीयूष राज, अमन कुमार, अनिकेत चतुर्वेदी, एमडी तनवीर, मुस्कान गुप्ता, ऋषु कुमार, कनिष्का कुमारी, दिशा गुप्ता, विद्या सिन्हा, आनंद साहू, रानी कुमारी, सोहैल इकबाल, अंबिका बिनायक, श्रुति कुमारी, आदित्य मंडल, प्राची सोनी, पंकज कुमार, स्नेहा कुमारी समेत कुल 48 छात्र-छात्राएं शामिल हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही