Search

 
 
 

Education news : RU में अनुकंपा के आधार पर 8 अभ्यर्थियों की नियुक्ति, VC ने दी शुभकामनाएं

रांची विश्वविद्यालय में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का लंबे समय से इंतजार कर रहे आठ अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की गई. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह प्रक्रिया कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की पहल पर पूरी की गई.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का लंबे समय से इंतजार कर रहे आठ अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की गई. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह प्रक्रिया कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की पहल पर पूरी की गई.

 

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि वर्षों से प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर उन्हें खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना उनकी प्राथमिकता रही है और प्रयास है कि सभी प्रशासनिक कार्य त्वरित गति से संपन्न हों. उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डॉ. राजकुमार शर्मा ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए.

 

नियुक्त अभ्यर्थियों की सूची:

विशाल कुमार (एलडीसी) – डीएसडब्ल्यू सेक्शन, रांची विश्वविद्यालय

कुमार पराग (एलडीसी) – केसीबी कॉलेज, बेड़ो

अभिषेक (एलडीसी) – एसएस मेमोरियल कॉलेज, रांची

रोहित कुमार (एलडीसी) – रांची वीमेंस कॉलेज, रांची

मिट्ठू प्रामाणिक (एलडीसी) – पीपीके कॉलेज, बुंडू

अशिवन केरकेट्टा (प्योन) – सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा

अर्जिता राज (प्योन) – जेएन कॉलेज, धुर्वा

मुनी देवी (प्योन) – मारवाड़ी कॉलेज, रांची

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही