Search

 
 
 

Education News : विश्व पर्यावरण दिवस पर RU में एक पेड़ मां के नाम अभियान, वृक्षारोपण के साथ विजेताओं का सम्मान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.
 

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान की भावना के अनुरूप विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सरोज शर्मा रहीं.

 

Uploaded Image

कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. सरोज शर्मा द्वारा पौधारोपण कर की गई. इसके बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया. समारोह में पर्यावरण विषय पर 4 जून को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया.

 

रील मेकिंग प्रतियोगिता में काजल कुमारी (मारवाड़ी कॉलेज) प्रथम, राज नंदिनी (सेंट जेवियर्स कॉलेज) द्वितीय और विशाखा सोनी (मारवाड़ी कॉलेज) तृतीय रहीं. चित्रकला में सुप्रिया सिंह (बीएस कॉलेज), अर्जु कुमारी (डोरंडा कॉलेज) और नाधिद सबा (डोरंडा कॉलेज) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. भाषण प्रतियोगिता में जरीन परवीन, ऋतु राज और प्रियांशी कुमारी विजेता बने, जबकि एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में आदित्य, ज्योति प्रिया कुजूर और खुशबू कुमारी ने स्थान हासिल किया. स्लोगन प्रतियोगिता में अनुष्का यादव प्रथम, ऐश्वर्या सिंह द्वितीय और कोमल कुमारी तृतीय रहीं. नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय की टीम प्रथम और मारवाड़ी कॉलेज की टीम द्वितीय रही.

 

विजेताओं को कुलपति प्रो. सरोज शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश साहू, कुलसचिव डॉ. गुरचरण साहू, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. किशोर सुरीन सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया.इस अवसर पर कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि मां और प्रकृति -दोनों देती हैं. ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान इसी पवित्र भावना को साकार करता है. प्रकृति संरक्षण से ही सतत विकास और बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है.कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही