Ranchi : झारखंड में विश्वविद्यालयों व अंगीभूत कॉलेज में प्रस्तावित Restructuring व Clustering System के खिलाफ छात्र संगठनों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है.आज आइसा और आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने चाणक्य बीएनर के बाहर प्रदर्शन कर राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. आज बीएनर में कुलपति सम्मेलन में राज्यपाल शामिल हुए, जिसमें क्लस्टर सिस्टम को लेकर अहम बैठक हो रही है.

आइसा और आजसू के नेतृत्व में छात्र बीएनर के बाहर सड़कों पर उतरे. छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार बिना छात्रों और शिक्षकों से राय लिए बिना क्लस्टर सिस्टम को जबरन लागू करना चाहती है. छात्रों का कहना है कि इस व्यवस्था से अलग-अलग विषयों की पढ़ाई के लिए छात्रों और शिक्षकों को कई कॉलेजों में भटकना पड़ेगा. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित होगी.
कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को गुलाब फूल भेंट कर अपनी मांगों से अवगत कराया. छात्र नेताओं का कहना है कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. उन्होंने मांग की कि Restructuring व Clustering System को तत्काल वापस लिया जाए.
साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन और विश्वविद्यालयों में तालाबंदी की जाएगी.छात्र संगठनों ने सरकार से नई व्यवस्था लागू करने से पहले छात्रों और शिक्षकों से संवाद करने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment