- पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की ओर से रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में कुलपति डॉ. सरोज शर्मा के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण व संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया.
कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है. उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की.
वहीं आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है तथा संगठन आगे भी इस दिशा में जागरूकता कार्यक्रम चलाता रहेगा.
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर मुकुंद चंद्र मेहता, परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार, शिक्षकगण, कर्मचारी व आजसू कार्यकर्ता उपस्थित रहे. साथ ही प्रदेश सचिव डॉ. सौरभ शर्मा, राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक, प्रशांत महतो, सौरभ यादव, अब्दुल खान, रोशनी मुंडा, तनु कुमारी, निशांत लिंडा, विद्यानंद रॉय, नीरज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, पंकज, अमित समेत अन्य लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment