Search

 
 
 

Entertaiment News : संभावना सेठ के घर गूंजी किलकारी,शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों की बनीं मां

एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर खुशियों ने दस्तक दी है. 10 साल के  इंतजार और संघर्ष के बाद संभावना सेठ और उनके पति अविनाश माता-पिता बन गए हैं
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर खुशियों ने दस्तक दी है. 10 साल के  इंतजार और संघर्ष के बाद संभावना सेठ और उनके पति अविनाश माता-पिता बन गए हैं. कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है. इस खुशखबरी को उन्होंने 4 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. 

 

शेयर किए पोस्ट में उन्होंने अस्पताल के कुछ खास पलों की झलक भी दिखाई गई है. वीडियो और तस्वीरों में संभावना डिलीवरी के दौरान भावुक नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति अविनाश हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं. एक तस्वीर में दोनों अपने नवजात जुड़वा बच्चों के साथ  पोज देते नजर आ रहे हैं.

 

 

पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा, इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई. लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए. हमारा हृदय कृतज्ञता से भरा है. हर-हर महादेव. इस संदेश के साथ उन्होंने अपनी खुशी और भगवान के प्रति आभार व्यक्त किया.

 

अप्रैल में किया था माता-पिता बनने का ऐलान

गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने अपने फैंस को बताया था कि वे सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने वाले हैं. इसके बाद से ही उनके प्रशंसक इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे.

 

सितारों ने दी बधाई

संभावना और अविनाश की इस खुशखबरी पर मनोरंजन जगत से भी शुभकामनाओं का तांता लग गया है.एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने उन्हें बधाई दी. वहीं एक्ट्रेस गौहर खान ने कमेंट करते हुए लिखा, भगवान आप दोनों और बच्चों को हमेशा खुश रखे. मैं बहुत खुश हूं और अल्लाह उन्हें हमेशा सुरक्षित और खुश रखे. आमीन.इसके अलावा उर्फी जावेद, अक्षरा सिंह, पाखी हेगड़े समेत कई कलाकारों ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं और उनके नए सफर के लिए ढेर सारा प्यार भेजा.

 

संघर्षों को हमेशा साझा करती रही हैं संभावना

संभावना सेठ लंबे समय से मां बनने की अपनी इच्छा और इस सफर में आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात करती रही हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्लॉग्स के जरिए फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को भी अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही