Search

 
 
 

Entertainment News : बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी का जलवा, ओपनिंगडे क्लेक्शन 100 करोड़ पार

राम चरण और जाह्नवी कपूर  की फिल्म 'पेद्दी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. ओपनिंगडे पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 112 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
 

Lagatar desk : राम चरण और जाह्नवी कपूर  की फिल्म 'पेद्दी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. ओपनिंगडे पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 112 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. 

पहले दिन पेद्दी का कलेक्शन


राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म गुरुवार, 4 जून को रिलीज हुई फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. सैकनिलक  और अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले ही दिन भारत में लगभग 18 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और दुनिया भर में इसका ग्रोस कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंच गया था

 

आपको बतादे की 'पेद्दी' का बजट 350 करोड़ है. पहले दिन यह फिल्‍म तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्‍नड़ वर्जन में 12,412 शोज में दिखाई गई. वहीं भारत में इसने पेड प्रीव्‍यू और पहले द‍िन मिलाकर कुल 82.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. जबकि 69.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन दर्ज किया गया है.
 

विदेशी बाजार ने भी फिल्म की ओपनिंग में भरपूर योगदान दिया. फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है. इस देश और दुनिया मिलाकर 'पेद्दी' ने वर्ल्डवाइड 112.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है.

 

सबसे ज्यादा कमाई तेलुगू से, ह‍िंदी में 3 करोड़


ओपनिंग डे पर  फिल्म ने 51 करोड़ की कमाई में सबसे अध‍िक योगदान तेलुगू वर्जन का है. गुरुवार को फिल्‍म ने अपनी मूल भाषा में 47.20 करोड़ रुपये कमाए, जब‍क‍ि ह‍िंदी डब वर्जन से 3 करोड़ का कारोबार हुआ. 

 

इसके अलावा बाकी भाषाओं में हालत बहुत खस्‍ता है. तमिल से 45 लाख रुपये, कन्नड़ से 25 लाख और मलयालम से महज 10 लाख रुपये की कमाई हुई है. पहले दिन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना क्षेत्रों में दबदबा भी साफ दिख रहा है. अकेले आंध्र प्रदेश और तेलंगाना क्षेत्र ने 48.00 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है. जबकि कर्नाटक से 5.75 करोड़ रुपये का योगदान म‍िला.


तेलुगू- ₹47.20 करोड़
हिंदी- ₹3.00 करोड़
तमिल- ₹45 लाख
कन्नड़- ₹25 लाख
मलयालम- ₹10 लाख

 

'गेम चेंजर' और 'पेद्दी' की तुलना


'पेद्दी' की तुलना के लिए सबसे सटीक राम चरण की पिछली फिल्म 'गेम चेंजर' है, जिसे शंकर ने डायरेक्ट किया था और जो जनवरी 2025 में रिलीज हुई थी. उस फिल्म ने 17,753 शोज से पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिससे भारत में कुल कमाई 61.09 करोड़ रुपये हो गई थी. विदेशों में पहले दिन की कमाई में 19 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जिससे दुनिया भर में कुल कमाई 80.09 करोड़ रुपये हो गई.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही