Search

 
 
 

Palamu News :  राजहरा रेल हादसे के बाद एक ट्रैक बहाल, दूसरे पर कार्य जारी

पूर्व मध्य रेलवे के राजहरा स्टेशन के समीप मालगाड़ी की 15 बोगियां बेपटरी होने के बाद रेलवे ने युद्धस्तर पर बहाली कार्य शुरू कर दिया है. कड़ी मशक्कत के बाद बरवाडीह-गढ़वा रोड रेलखंड पर बरवाडीह की ओर जाने वाली एक रेल पटरी को दुरुस्त कर दिया गया है, जिससे सीमित रूप से रेल परिचालन शुरू हो सका है.
 

Palamu :   पूर्व मध्य रेलवे के राजहरा स्टेशन के समीप मालगाड़ी की 15 बोगियां बेपटरी होने के बाद रेलवे ने युद्धस्तर पर बहाली कार्य शुरू कर दिया है. कड़ी मशक्कत के बाद बरवाडीह-गढ़वा रोड रेलखंड पर बरवाडीह की ओर जाने वाली एक रेल पटरी को दुरुस्त कर दिया गया है, जिससे सीमित रूप से रेल परिचालन शुरू हो सका है.

 

हादसे के दौरान मालगाड़ी से बड़ी मात्रा में कोयला ट्रैक पर बिखर गया था. इसके कारण दूसरा ट्रैक भी प्रभावित हो गया. रेलवे की टीम बिखरे कोयले को हटाने और क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत में जुटी हुई है. दूसरे ट्रैक पर बहाली कार्य लगातार जारी है.

 

 

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मुख्य रूप से दो रेल पटरियां प्रभावित हुई थीं, जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से बाधित करना पड़ा. रेलवे अधिकारी मौके पर कैंप कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

 

प्रथम दृष्टया मालगाड़ी में आई तकनीकी खराबी को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है. हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना की सही वजह सामने आ सकेगी.

 

रेलवे का प्रयास है कि शेष प्रभावित ट्रैक को भी जल्द से जल्द दुरुस्त कर रेल परिचालन पूरी तरह सामान्य किया जाए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही