Search

 
 
 

Education News: JAC मैट्रिक व इंटर की कंपार्टमेंटल, इम्प्रूवमेंट व विशेष परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)ने मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की कंपार्टमेंटल, इम्प्रूवमेंट (अंक सुधार) और विशेष परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
 

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)ने मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की कंपार्टमेंटल, इम्प्रूवमेंट (अंक सुधार) और विशेष परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

 

सत्र 2024-26 से इम्प्रूवमेंट परीक्षा वर्तमान वर्ष की कंपार्टमेंटल परीक्षा तथा अगले वर्ष होने वाली वार्षिक परीक्षा के साथ आयोजित की जाएगी. किसी छात्र को केवल एक बार ही इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी.

 

परिषद ने बताया कि वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण तथा वे छात्र-छात्राएं जो किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे, वे निर्धारित नियमों के अनुसार कंपार्टमेंटल, इम्प्रूवमेंट और विशेष परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.आवेदन प्रक्रिया JAC की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जाएगी.

 

महत्वपूर्ण तिथियां

मैट्रिक परीक्षा 2026 (इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंटल एवं विशेष परीक्षा)

बिना विलंब शुल्क के आवेदन: 22 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक

RTGS के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026 तक

विलंब शुल्क के साथ आवेदन: 4 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक

RTGS के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2026 तक

JAC ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा विद्यालय/महाविद्यालय प्रमुखों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही