Search

 
 
 

Ramgarh News :  बारलोंग NH-23 में बस-ऑटो की जोरदार टक्कर, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित बारलोंग में बीती बस और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, इस हादसे में दो लोग की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो की स्थिति बहुत गंभीर बताई जा रही है.  मृतक की पहचान सुकरीगढ़ा निवासी रिया कुमारी (लगभग 20 वर्ष) और ऑटो चालक (जिसका नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में रविरंजन भारती और अमित कुमार शामिल हैं और दोनों रेलवे पतरातू में लोकॉपायलट के पद पर कार्यरत हैं.
 

Ramgarh : जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित बारलोंग में बीती बस और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, इस हादसे में दो लोग की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो की स्थिति बहुत गंभीर बताई जा रही है.  मृतक की पहचान सुकरीगढ़ा निवासी रिया कुमारी (लगभग 20 वर्ष) और ऑटो चालक (जिसका नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में रविरंजन भारती और अमित कुमार शामिल हैं और दोनों रेलवे पतरातू में लोकॉपायलट के पद पर कार्यरत हैं.

 

 

जानकारी के अनुसार, ओम ट्रावेल्स नामक बस (JH04R0737) काफी तेज गति से रामगढ़ से बोकारो की ओर जा रही थी. इसी दौरान बारलोंग स्थित सम्राट होटल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो के साथ जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए.  वहीं इस घटना से दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि मृतक रिया एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो से रामगढ़ जा रही थी.

 

वहीं घायल रविरंजन और अमित रेलवे के काम से मुरी गये थे. काम करने के बाद वापस पतरातू लौट रहे थे. तभी यह हादसा हो गया.  घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई है और ट्रॉफिक व्यवस्था पुनः चालू करने का प्रयास किया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही