Search

 
 
 

Education News : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), मेसरा ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के ऑनलाइन आवेदन की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), मेसरा ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के ऑनलाइन आवेदन की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.

 

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.विद्यालय ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है. प्रवेश परीक्षा से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस (Prospectus) में देखी जा सकती है.

 

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही