Search

 
 
 

Education News : संत जेवियर्स कॉलेज में अग्निपथ योजना पर जागरूकता कार्यक्रम

संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी ने आईक्यूएसी (IQAC) के सहयोग से शनिवार को फादर सी.डी.ब्रूवर सभागार में एनसीसी कैडेट्स व छात्रों के लिए अग्निपथ योजना पर जागरूकता कार्यक्रम तथा आर्मी कमीशन पर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया.
 
झारखंड की खबरें
  • सेना में करियर को लेकर छात्रों का हुआ मार्गदर्शन

Ranchi: संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी ने आईक्यूएसी (IQAC) के सहयोग से शनिवार को फादर सी.डी.ब्रूवर सभागार में एनसीसी कैडेट्स व छात्रों के लिए अग्निपथ योजना पर जागरूकता कार्यक्रम तथा आर्मी कमीशन पर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया.कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, एस.जे. व ए.एन.ओ. कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ. 

 

 

इस अवसर पर मैकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट के रिकॉर्ड्स से सूबेदार गणेश यादव, हवलदार रवि कुमार, नायक निखिल व नायक जय शंकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.मुख्य अतिथियों ने कॉलेज के 80 एनसीसी कैडेट्स व 120 छात्रों को भारतीय सेना में करियर और राष्ट्र सेवा के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी. उन्होंने अग्निपथ योजना के उद्देश्य, चयन प्रक्रिया, पात्रता, प्रशिक्षण और इससे मिलने वाले अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला.

 

Uploaded Image

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को एनडीए (NDA), सीडीएस (CDS), एसीसी (ACC), एनसीसी स्पेशल एंट्री सहित भारतीय सेना में अधिकारी बनने के विभिन्न मार्गों की जानकारी दी गई. वक्ताओं ने युवाओं को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

 

कार्यक्रम के अंत में ए.एन.ओ. कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए छात्रों और कैडेट्स से अनुशासित जीवन अपनाने, कड़ी मेहनत करने तथा सशस्त्र बलों में करियर बनाने पर गंभीरता से विचार करने का आह्वान किया.यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही