Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Education News : मारवाड़ी कॉलेज में ‘आओ वन बंधु बनें’ कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड सरकार के वन विभाग द्वारा संचालित विशेष अभियान आओ वन बंधु बनें के तहत आज रांची स्थित मारवाड़ी कॉलेज के जेसी बोस सभागार में एक दिवसीय विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Advertisement
Advertisement
  • पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ranchi : झारखंड सरकार के वन विभाग द्वारा संचालित विशेष अभियान आओ वन बंधु बनें के तहत आज रांची स्थित मारवाड़ी कॉलेज के जेसी बोस सभागार में एक दिवसीय विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल, कॉलेज एवं आम जनमानस को वनों के महत्व से जोड़ना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था. इस अवसर पर वन प्रबंधन एवं संरक्षण से संबंधित व्यक्तिगत और सामूहिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया.

 

प्रतियोगिता में व्यक्तिगत श्रेणी में सुशांत मांझी को प्रथम, उज्ज्वल को द्वितीय तथा प्रेरणा प्रिया को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. वहीं समूह प्रतियोगिता में भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

 

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक एवं लोकगीतों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति बचाने का संदेश भी दिया गया. उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रकृति संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

 

इस अवसर पर बॉटनी एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के समन्वयक डॉ. राजीव रजक, डॉ. जय प्रकाश रजक, अनुभव चक्रवर्ती, डॉ. रीना कुमारी एवं राजेश डांग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर प्लास्टिक उपयोग पर नियंत्रण, जल संरक्षण तथा वन विनाश को रोकने जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की.कार्यक्रम के अंत में डॉ. जय प्रकाश रजक ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही