Search

 
 
 

Education News: CUET (UG): Reschedule अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी, 6 -7 जून को होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET (UG) 2026 परीक्षा से जुड़े री-शेड्यूल अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. यह परीक्षा अब 6 और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET (UG) 2026 परीक्षा से जुड़े री-शेड्यूल अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. यह परीक्षा अब 6 और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.NTA के अनुसार, 30 मई 2026 (शिफ्ट-1) के दौरान तकनीकी समस्या से प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा पुनर्निर्धारित की गई थी. इसके लिए नया एडमिट कार्ड 1 जून 2026 को जारी कर दिया गया है.

 

जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 6-7 जून को निर्धारित की गई है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपडेटेड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एजेंसी ने उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है.

 

परीक्षा से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी nta.ac.in और cuet.nta.nic.in वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी NTA हेल्प डेस्क 011-40759000 या cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही