Search

 
 
 

Entertainment News : शाहिद-रश्मिका स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2 का धमाकेदार ट्रेलर आउट,यूजर्स ने कहा- लव ट्राएंगल काफी अलग ...

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2 रिलीज को तैयार है. जो 19 जून  को सिनेमाघरो में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया है.
 

Lagatar Desk : शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2 रिलीज को तैयार है. जो 19 जून  को सिनेमाघरो में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया है. 

 

ट्रेलर  एक  मॉडर्न, मैच्योर और रिफ्रेशिंग लव-स्टोरी की झलक दिखाता है। यह सिर्फ पुरानी फिल्म की यादों से  बेचने के बजाय आज की पीढ़ी के उलझे हुए रिश्तों, दोस्ती और कमिटमेंट जैसे मुद्दों पर बात करता है

 


'कॉकटेल 2' के ट्रेलर पर क्या है जनता की राय?

होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी 'कॉकटेल 2' दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा 'रिस्पांस मिल रहा हा अब तक इसके 2 गाने रिलीज हो चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं. 

 

इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया है. मूवी की स्टारकास्ट और मेकर्स की मौजूदगी में 2 जून 2026, मंगलवार को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 1 सेकंड का ट्रेलर लॉन्च किया गया जिसपर अब दर्शक अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

 

 

ट्रेलर की कहानी


मैडॉक फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना फिल्म 'कॉकटेल 2' का 3 मिनट 1 सेकंड का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो काफी ज्यादा इंप्रेसिव है. वहीं ट्रेलर में 'तुम ही हो बंधु' का रीक्रिएटेड वर्डन आपको पुराने दिनों की याद दिला देगा. हालांकि, ट्रेलर में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा वो है कृति सेनन का बिकिनी लुक... वहीं अब इस ट्रेलर पर यूजर्स के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं.

 

Cocktail 2 के ट्रेलर पर नेटिजन्स ने दिए ये रिव्यू


ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इसने यूजर्स को काफी ज्यादा इम्प्रेस किया है, लेकिन एक चीज जिसकी हर तरफ सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है कृति सेनन का बिकिनी अवतार, जो तहलका मचा रहा है नेटिजन्स कृति के इस अवतार को दीपिका पादुकोण से जोड़कर देख रहे हैं.

 

ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'कॉकटेल 2 में कृति सेनन बेहद स्टनिंग लग रही हैं. यह पहले से ही ट्रेलर का सबसे बड़ा हाईलाइट बन चुका है. ट्रेलर से कृति का आपका फेवरेट मोमेंट कौन सा है?'

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही