Search

 
 
 

Education News : DSPMU में स्नातक में नामांकन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची ने स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 जून 2026 कर दिया गया है. इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है.
 

Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची ने स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 जून 2026 कर दिया गया है. इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है.

 

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बताया कि पारंपरिक और व्यवसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित समय के भीतर बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसके बावजूद कई विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं कर पाने के कारण अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था. विद्यार्थियों के हित और आग्रह को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया.

 

कुलपति ने कहा कि विशेष रूप से व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में आवेदन की अवधि बढ़ने से कई पाठ्यक्रमों में सीधे नामांकन प्रक्रिया को गति मिलेगी. हालांकि आवेदन तिथि केवल तीन दिनों के लिए बढ़ाई गई है.

 

उन्होंने बताया कि महज एक पखवाड़े के भीतर विश्वविद्यालय को लगभग 10 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो उपलब्ध सीटों की तुलना में कई गुना अधिक हैं.

 

विश्वविद्यालय के अनुसार पारंपरिक विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जूलॉजी, गणित और बॉटनी में विद्यार्थियों की रुचि बनी हुई है. वहीं, वाणिज्य, एमबीए, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बीबीए समेत अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में भी आवेदन संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही