Search

 
 
 

Jamtara News : परिवार पर टूटा आसमानी कहर, वज्रपात से बच्चे की मौत, पिता व 2 भाई घायल

शनिवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे महरुद्दीन मियां उर्फ मोहरील मियां अपने तीन बेटों के साथ खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ.
 
शोकाकुल परिजन व जुटी भीड़.

Jamtara News : जमाताड़ा व देवघर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र चितरा थाना क्षेत्र के भिठरा गांव में शनिवार को वज्रपात 10 वर्षीय शोएब अंसारी की मौत हो गई. इस घटना में उसके दो भाई और पिता घायल हो गए. घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे महरुद्दीन मियां उर्फ मोहरील मियां अपने तीन बेटों के साथ खेत की ओर जा रहे थे. शोएब अंसारी सबसे आगे चल रहा था, जबकि उसके दोनों भाई और पिता पीछे-पीछे चल रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वज्रपात की चपेट में आकर शोएब की मौत हो गई. उसके दोनों भाइयों और पिता को भी झटका लगा. एक भाई बेहोश हो गया. उसे तत्काल गांव के समीप स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया. इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है.

 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया. बच्चे की मौत से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही