Search

 
 
 

Education News :  RU में यूजी नामांकन जल्द शुरू करने की मांग, AJSU ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय की कुलपति से मुलाकात कर स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया अविलंब शुरू करने की मांग की.
 

Ranchi : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय की कुलपति से मुलाकात कर स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया अविलंब शुरू करने की मांग की. इस संबंध में संगठन ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नामांकन का इंतजार कर रहे हैं.

 

आजसू ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया में हो रही देरी से विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और उनमें असमंजस की स्थिति बनी हुई है. संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द नामांकन प्रक्रिया शुरू करने तथा इससे संबंधित सभी दिशा-निर्देश और कार्यक्रम शीघ्र जारी करने की मांग की.

 

कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.आजसू ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन लगातार सक्रिय है और विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करता रहेगा.

 

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश सचिव रोशन नायक, राजेश सिंह, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, सौरभ यादव, अब्दुल खान, राहुल, यश सोनी, पंकज, अभित कुमार, हिमांशु सिंह, शुरदीप, अमित और निशांत समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही