Search

Education News: DPS रांची के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में लहराया परचम

Ranchi: दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों का परिचय देते हुए संयुक्त प्रवेश जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. विद्यालय के छात्र स्नेहल राज सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 635 और कैटेगरी रैंक 107 प्राप्त कर टॉपर बने.

 

अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में शिवम कुमार सिंह (एआईआर 2031), धैर्य सिंह (एआईआर 4843), अक्षत ओम (एआईआर 6640), आमिर फैसल (एआईआर 9783) केशव बजाज (एआईआर 9790), आदित्य राज (एआईआर 11568), संस्कार रॉय (एआईआर 12789), प्रज्ञान रंजन (एआईआर 12971), श्लोक मोदी (एआईआर 13363), रौनक श्रीवास्तव (एआईआर 14127), वैभव पंकज (एआईआर 17253 एवं कैटेगरी रैंक 2372), मोहित देवघरिया (एआईआर 19655), आदिल अफजल (एआईआर 20293), विधि वैष्णवी (एआईआर 20489), सौम्या अग्रवाल (एआईआर 20711), सात्विक प्रसाद (एआईआर 20828), अंकित महापात्रा (एआईआर 22120), ताबिश  माज (एआईआर 22138), आयुष आरव (एआईआर 25995) और देव पडिया (एआईआर 27701) शामिल हैं. 

 

विद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड 2026 में सफलता प्राप्त की है. चूंकि परिणामों का संकलन अभी जारी है, इसलिए सफल विद्यार्थियों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है. यह उपलब्धि एक बार फिर डीपीएस रांची को शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के केंद्र के रूप में स्थापित करती है. विद्यार्थियों की यह असाधारण सफलता विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासित शिक्षण वातावरण और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है.

 

विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डीपीएस रांची की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा कि मैं जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देती हूं. उनकी सफलता उनके कठोर परिश्रम, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का परिणाम है. मैं हमारे समर्पित शिक्षकों और सहयोगी अभिभावकों को भी बधाई देती हूं, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 


यह शानदार प्रदर्शन डीपीएस रांची की शैक्षणिक संस्कृति और मूल्यों को दर्शाता है. मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//