Search

 
 
 

Education News : विश्व पर्यावरण दिवस पर CUJ में चार दिवसीय पर्यावरण जागरूकता अभियान शुरू

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर 2 से 5 जून तक चार दिवसीय पर्यावरण जागरूकता व जन-सहभागिता अभियान की शुरुआत की गई.
 

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर 2 से 5 जून तक चार दिवसीय पर्यावरण जागरूकता व जन-सहभागिता अभियान की शुरुआत की गई. अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों और ग्रामीण समुदाय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. सारंग मेढेकर के संरक्षण तथा एसएनआरएम के डीन प्रो. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. प्रथम दिन स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए “पर्यावरण बचाओ, भविष्य बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया.

 

इसके बाद निकटवर्ती गांवों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जैविक खेती, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली, ऊर्जा संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व की जानकारी दी गई. 

 

Uploaded Image


कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के स्थानीय प्रभावों, अनियमित वर्षा, भूजल स्तर में गिरावट और जैव विविधता में कमी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई.समापन पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने ग्रीन प्लेज (हरित संकल्प) लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल व ऊर्जा बचाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और स्वच्छता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया.

 

अभियान के तहत आगामी दिनों में वृक्षारोपण, जन-जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान, विशेषज्ञ व्याख्यान, सामुदायिक संवाद और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही