Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Education News : RU परिसर में जल मंदिर का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित सुभाष चौक के निकट रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा निर्मित स्थायी पेयजल केंद्र जल मंदिर का उद्घाटन गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने किया.

 

Uploaded Image

 

इस अवसर पर कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, पेयजल केंद्र के दानदाता रोटेरियन रमेश धरणीधारका और क्लब के सभी सदस्यों को इस सामाजिक पहल के लिए बधाई दी.

 

रोटरी क्लब ऑफ रांची के निदेशक और दानदाता रमेश धरणीधारका ने बताया कि जल मंदिर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसके लिए 450 फीट गहरा समर्पित बोरवेल, सोलर पैनल आधारित जल आपूर्ति प्रणाली, सबमर्सिबल पंप, वाटर प्यूरिफायर और वाटर कूलर लगाए गए हैं, जिससे लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा सके.

 

उन्होंने बताया कि केंद्र में स्वचालित जल भराव प्रणाली भी स्थापित की गई है, जिससे इसके संचालन के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता नहीं होगी. यह सुविधा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और परिसर में आने वाले आम नागरिकों को भी लाभ पहुंचाएगी. परियोजना के रखरखाव की जिम्मेदारी भी रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा निभाई जाएगी.कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई अधिकारी, शिक्षक, रोटरी क्लब के पदाधिकारी, सदस्य, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही