Search

 
 
 

Education News : झारखंड पात्रता परीक्षा 14 को, रांची में 5 उप-केंद्रों पर होगी परीक्षा

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (विज्ञापन संख्या-08/2025) के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने की. परीक्षा रविवार 14 जून को होनी है.
 
परीक्षा को लेकर हुई बैठक
  • समाहरणालय में हुई अहम बैठक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने पर जोर

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (विज्ञापन संख्या-08/2025) के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने की. परीक्षा रविवार 14 जून को होनी है.

 

परीक्षा संबंधी सभी मानकों की हुई समीक्षा

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, गश्ती-सह-जोनल दंडाधिकारी, पर्यवेक्षक-सह-स्टैटिक दंडाधिकारी, केंद्र अधीक्षक और परीक्षा से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान परीक्षा संचालन से जुड़े सभी मानकों पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.


नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष फोकस

अपर जिला दंडाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने, नकल एवं अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने, अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने और परीक्षा को पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने को कहा.


14 जून को होगी परीक्षा

झारखंड लोक सेवा आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 का आयोजन 14 जून को जिले के 5 उप-केंद्रों पर एक पाली में किया जाएगा. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी.

 

सुरक्षा, स्वास्थ्य और फायर ब्रिगेड की रहेगी व्यवस्था

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा चिकित्सा सुविधा, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध रहेंगी ताकि परीक्षा निर्बाध रूप से संपन्न हो सके.

 

समय से केंद्र पहुंचें परीक्षार्थी

जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

 

युवाओं के भविष्य से जुड़ी है परीक्षा- एडीएम

अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय ने कहा कि यह परीक्षा राज्य के युवाओं के भविष्य से जुड़ी हुई है. इसे निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि परीक्षा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही