Search

Latehar News : अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क किनारे से अवैध निर्माण हटाए गए

नगर प्रबंधक ने बताया कि सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर दुकान का सामान रखने व ठेला-खोमचा लगाने से आवागमन बाधित हो रहा था. अक्सर सड़क पर जाम की स्थिति बनती थी. सड़कों का अतिक्रमण कर रखे गये सामान को जब्त कर लिया गया.
 
सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाती नगर पंचायत की टीम.

Latehar : लातेहार शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत प्रशासन सख्त है. डीसी संदीप कुमार के निर्देश नगर पंचायत की टीम गुरुवार से एक्शन मोड में है. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सड़कों के दोनो किनारों पर हुए अवैध निर्माणों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया.

नगर प्रबंधक ने बताया कि सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर दुकान का सामान रखने व ठेला-खोमचा लगाने से आवागमन बाधित हो रहा था. अक्सर सड़क पर जाम की स्थिति बनती थी. सड़कों का अतिक्रमण कर रखे गये सामान को जब्त कर लिया गया.

नगर प्रबंधक ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान का सामान सड़क या नालियों पर दोबारा रखा, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अभियान में दंडाधिकारी के साथ रेवेन्यूत इंसपेक्टर, फील्डन सुपरवाइजर, सेनटरी सुपरवाइजर व पुलिस के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही