Search

 
 
 

Education News : JSSC ने जारी की झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, 11 अगस्त तक दर्ज करे आपत्ति

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है. 19 जुलाई 2026 को आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की अस्थायी उत्तर कुंजी तथा उस पर आपत्ति दर्ज करने का लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है.

 

 

अभ्यर्थी 11 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि (11:59 बजे) तक अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन कर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.JSSC ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी.

 

निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर उत्तर कुंजी का अवलोकन कर आवश्यक होने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की अपील की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही