Search

 
 
 

Education News : RU  में पीजी एडमिशन की अंतिम तिथि 8 अगस्त तक बढ़ी

रांची विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (एमए, एमएससी और एमकॉम) सत्र 2025-2027 में नामांकन को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (एमए, एमएससी और एमकॉम) सत्र 2025-2027 में नामांकन को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है. विश्वविद्यालय ने सभी विश्वविद्यालय विभागों, अंगीभूत कॉलेजों, संबद्ध कॉलेजों तथा अल्पसंख्यक संबद्ध कॉलेजों में पीजी नामांकन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2026 (शनिवार) तक निर्धारित की है.

 

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 8 अगस्त के बाद चांसलर पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

 

अधिसूचना के अनुसार, नामांकन के दौरान विश्वविद्यालय व राज्य सरकार के नियमों के अनुसार वेटेज दिया जाएगा. सभी विभागाध्यक्षों और कॉलेजों को राज्य सरकार की आरक्षण नीति का पालन करने का निर्देश दिया गया है.

 

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि झारखंड सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे. राज्य के बाहर के प्राधिकारियों द्वारा जारी प्रमाण पत्र किसी भी दावे के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे. नामांकन के समय अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे, अन्यथा उनका दावा अस्वीकार कर दिया जाएगा.नामांकन व आवेदन शुल्क का भुगतान चांसलर पोर्टल के माध्यम से संबंधित कॉलेज/विभाग की निर्धारित शुल्क संरचना के अनुसार ऑनलाइन करना होगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही