Search

 
 
 

Education News : मारवाड़ी कॉलेज के छात्र रोहित कुमार साहू का TCS में 7.39 लाख वार्षिक पैकेज पर चयन

मारवाड़ी कॉलेज के एमसीए विभाग (सत्र 2023-25) के छात्र रोहित कुमार साहू का चयन टीसीएस (TCS) में सिस्टम इंजीनियर पद पर 7.39 लाख रुपये वार्षिक पैकेज (LPA) पर हुआ है.
 

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज के एमसीए विभाग (सत्र 2023-25) के छात्र रोहित कुमार साहू का चयन टीसीएस (TCS) में सिस्टम इंजीनियर पद पर 7.39 लाख रुपये वार्षिक पैकेज (LPA) पर हुआ है.रोहित ने 1 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नेशनल क्वालिफायर टेस्ट (NQT) परीक्षा में सफलता हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया. प्लेसमेंट सेल द्वारा 28 मई को आयोजित इंटरव्यू में सफल होने के बाद उन्हें कंपनी की ओर से ऑफर लेटर मिला. उनकी जॉइनिंग 3 जून को निर्धारित है.

 


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने रोहित को ऑफर लेटर प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के संयोजक सुभांकर अईच, एमसीए समन्वयक डॉ. घनश्याम प्रसाद, विभाग की शिक्षिकाएं अनुभूति श्रीवास्तव व पूजा कुमारी, तथा प्लेसमेंट सेल के सह-समन्वयक अनुभव चक्रवर्ती उपस्थित रहे.

 

प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि रोहित ने जनवरी 2026  में आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है और वे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारती एयरटेल, स्त्रीबो और आर्ष ऐ टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियां भी कॉलेज में प्लेसमेंट के लिए आने वाली हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही