Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Education News : मारवाड़ी कॉलेज के बच्चों को बताए गए UPSC में सफल होने के गूढ़ मंत्र

मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल और बीबीए विभाग की ओर से यूपीएससी में चयनित पूर्व छात्र के सम्मान में एक दिवसीय प्रेरक कार्यशाला का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल और बीबीए विभाग की ओर से यूपीएससी में चयनित पूर्व छात्र के सम्मान में एक दिवसीय प्रेरक कार्यशाला का आयोजन किया गया. 
कार्यक्रम में बीबीए सत्र 2020–23 व एमबीए सत्र 2023–25 के छात्र मो. इस्तियाक रहमान विशिष्ट वक्ता के रूप में शामिल हुए.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार व बीबीए विभाग के समन्वयक डॉ. तरुण चक्रवर्ती ने इस्तियाक रहमान को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया.कार्यशाला की शुरुआत प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के संबोधन से हुई. उन्होंने विद्यार्थियों को इस्तियाक के संघर्ष, अनुशासन और निरंतर प्रयास से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य स्पष्ट होना और उसके प्रति लगातार मेहनत करना आवश्यक है.

 

अपने संबोधन में इस्तियाक रहमान ने यूपीएससी की तैयारी को लेकर छात्रों से अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले छात्रों को अपने उद्देश्य को लेकर पूरी स्पष्टता होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में यूपीएससी से संबंधित अध्ययन सामग्री, टेस्ट सीरीज और आवश्यक संसाधन ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे तैयारी पहले की तुलना में अधिक सुलभ हो गई है.

 

उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वैकल्पिक विषय (ऑप्शनल पेपर) का चयन अपनी रुचि और शैक्षणिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर करें.कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने यूपीएससी की रणनीति, अध्ययन स्रोत, टेस्ट सीरीज, उत्तर लेखन, इंटरव्यू तैयारी, करेंट अफेयर्स और ऑप्शनल विषय जैसे विषयों पर सवाल पूछे. इस्तियाक ने सभी प्रश्नों के विस्तार से उत्तर दिए.

 

इस अवसर पर बीबीए विभाग से डॉ. राकेश कुमार, राजीव नारायण, सीमा तथा एमबीए विभाग से डॉ. प्राची, तौशिफ, संतोष, अब्दुला और अरविंद आनंद उपस्थित रहे. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्लेसमेंट सेल के सह-समन्वयक अनुभव चक्रवर्ती ने किया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही